पंचकूला, 3 अप्रैल: ऑन ड्यूटी नशे में धुत मिली महिला डॉक्टर। मरीजों का इलाज करने की बजाय डॉक्टर अस्पताल के अंदर ही हंगामा करती नजर आई।
मामला पंचकूला जिले के रायपुर रानी स्थित सरकारी अस्पताल का है जहाँ बुधवार रात इलाज के लिए पहुंचे लोग उस समय चौंक गए जब ऑन ड्यूटी मौजूद महिला डाॅक्टर नशे में धूत थी। नशे में डूबी इस डॉक्टर को तो ये भी नहीं पता की किस से कैसे बात करनी चाहिए। जब एक पत्रकार ने डॉक्टर से ड्यूटी के दौरान नशे में होने पर सवाल किया तो डॉक्टर साहिबा उल्टा उसे ही कानून का पाठ पढ़ाने लगी। इतना ही नहीं नशे में डूबी इस डॉक्टर ने तो अपनी गलती मानने की बजाय पत्रकार को ही चुप करवाने की कोशिश की।
अधिक नशे के कारण महिला डाॅक्टर बोलने और चलने में भी असमर्थ दिखाई दे रही थीं। कोई और चारा न दिखाई देने पर मरीजों के साथ पहुंचे लोगों ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की। इसका नतीजा यह हुआ कि सिविल अस्पताल पुलिस पहुंची। लेकिन पुलिस को आता देख महिला डाॅक्टर का नशा गायब हो गया। वह अपना मेडिकल कराए जाने के डर से भाग खडी हुई। सिविल अस्पताल के इस घटनाक्रम पर लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके अलावा सीसीटीवी में भी सारी घटना रिकाॅर्ड हो गई।
वहीं महिला डॉक्टर की इस हरकत के बारे में जब स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से बात की गई तो उन्होंने इस मामले की शिकायत आने पर कार्यवाही की बात कही।
सोचने वाली बात ये है कि जब सीनियर डॉक्टर ही ऐसी हरकत करेंगे तो बाकि सब पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और वहीं दूसरी तरफ अहम बात ये है कि नशे में इस कदर डूबी डॉक्टर मरीजों का क्या इलाज करेगी जिसे खुद की भी होश नहीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
