Saturday , 31 October 2026

विज ने मोहम्मद अली जिन्ना को बताया कांग्रेसियों का गुरु

पलवल विधानसभा से कांग्रेस के विधायक करण दलाल के मोहम्मद अली जिन्ना को स्वतंत्रता सेनानी बताने पर हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि करण दलाल को इतिहास का ज्ञान नहीं है। विज ने कहा कांग्रेस आज भी विभाजनकारी नीतियों का समर्थन कर रही है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए मोहम्मद अली जिन्ना को कांग्रेसियों का गुरु बताते हुए कहा कि जिन्ना को देशभक्त नहीं कहा जा सकता।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं इस दौरान विज ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश के मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा अपने बयान में भाजपा भगाओ देश बचाओ का नारा देने पर तीखी प्रतिक्रिया जताते कहा की कांग्रेस के भगाने से अब भारतीय जनता पार्टी भागने से तो रही । क्योंकि भाजपा की पूरे देश में जड़े इतनी मजबूत हो चुकी हैं कि 21 राज्यों में उनकी सरकार है। अब तो कांग्रेस मुक्त भारत होने में थोड़ा ही समय बाकी बचा है और आने वाले समय में वह भी पूरा हो जाएगा। इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला द्वारा एक बयान में कहा था कि उनके आंदोलन में यदि जेलों में जगह कम पड़े तो वह जेल की छत पर बैठ जाएंगे इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा इनेलो आंदोलन करते रहे यदि जिले कम पड़ गई तो और बनवा देंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *