Sunday , 13 September 2026

ज़मीन विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष,पुलिस बनी मूकदर्शक

जिला पुलिस बटाला के अधीन पड़ते गांव आलीवाल में ज़मीन के कब्ज़े को लेकर 25 के करीब हथियारबंद व्यक्तियों ने दिन दिहाड़े दो परिवारों के घर पर हमला कर दिया। इस हमले में तीन व्यक्ति गंभीर रूप में ज़ख़्मी हो गए। कब्ज़ा करने की नियत से आये हमलावरों ने इस झड़प में सोने की चैन और 60 हज़ार रूपए नगदी भी परिवार से छीन ली। हमले की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। बता दे कि यह सारी वारदात पुलिस की मौजूदगी में हुई लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह की जहमत नहीं उठाई इसे रोकने की।
इस हमले में घायल हुए परिवार के सदस्यों ने बताया कि गांव आलीवाल में उनका काफी लम्बे समय से प्लाट को लेकर झगड़ा चल रहा है। उसी के चलते कुछ हथियारबंद लोगों ने उनके परिवारों पर हमला कर दिया।
इस झड़प दौरान 5 तोले  सोने की चैन और 60 हज़ार रूपए नगदी छीन ली और हमें दिन दिहाड़े पुलिस की हाज़री में हथियारों से मारा। जिस में हम गंभीर ज़ख़्मी हो गए और सिविल हस्पताल में इलाज़ के लिए भर्ती है। पीड़तों ने बताया कि इस घटना की सुचना पुलिस को दी पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर भी झड़प को रोकने की कोशिश नहीं की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *