Sunday , 26 July 2026

पंजाब: प्रियंका गांधी के सामने सिद्धू ने दिखाए तेवर, मंच पर भाषण देने से किया इनकार

पंजाब डेस्क: पंजाब में विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सियासी गलियारा गरमा रहा है। राजनीति और दिलचस्प होती जा रही है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब में कांग्रेस के सीएम कैंडिडेट की घोषणा की थी। चरणजीत सिंह चन्नी के नाम के ऐलान के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की नाराजगी रविवार को धुरी में प्रियंका गांधी की रैली में उभरकर सामने आ गई।नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली के दौरान अपनी नाराजगी जाहिर की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिद्धू ने रैली में लोगों को संबोधित करने से इनकार

दरअसल, प्रियंका गांधी कांग्रेस कैंडिडेट बलवीर सिंह गोल्डी के समर्थन में प्रचार करने धुरी गईं थी. इस सीट से AAP के सीएम कैंडिडेट भगवंत सिंह मान चुनाव लड़ रहे हैं। मंच पर प्रियंका गांधी वाड्रा, नवजोत सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी समेत कई और नेता मौजूद थे। जब दलवीर सिंह गोल्डी की पत्नी सिमरन खंगुरा ने नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिया तो उन्होंने रैली में लोगों को संबोधित करने से इनकार कर दिया।

हाथ से इशारा कर इनकार किया

चरणजीत चन्नी के साथ बैठे नवजोत सिद्धू खड़े हुए और हाथ से इशारा करते हुए कहा कि वह नहीं बोलेंगे. उन्होंने चरणजीत चन्नी की ओर इशारा किया कि वे अगले वक्ता होंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *