Wednesday , 9 September 2026
धन्ना भगत जयंती पर सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं

हरियाणा में सफाई कर्मियों को तोहफा: वेतन में ₹2100 की बढ़ोतरी, डबवाली और ऐलनाबाद में नशा मुक्ति केंद्रों की सौगात

सिरसा, 11 जून 2025: हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए उनके वेतन में ₹2100 की सीधी बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह ऐलान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा में आयोजित राज्य स्तरीय कबीर जयंती समारोह के दौरान किया। इसके साथ ही उन्होंने सिरसा के डबवाली और ऐलनाबाद में नए नशा मुक्ति केंद्र खोलने की भी घोषणा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने मंच से कहा, “हमने संकल्प पत्र में जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सफाई कर्मियों की मेहनत का सम्मान करते हुए हमने उनके वेतन में ₹2100 की बढ़ोतरी की है। साथ ही, नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करते हुए सिरसा में 100-बेड का नशा मुक्ति केंद्र बनाया जाएगा।”

 सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत

हरियाणा में लंबे समय से सफाई कर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की मांग चल रही थी। अब सरकार के इस फैसले से प्रदेश भर के हज़ारों सफाई कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा।

 नशा मुक्ति के लिए सख्त कदम

डबवाली स्थित 10-बेड वाले नशा मुक्ति केंद्र को अब 30 बेड का किया जाएगा और ऐलनाबाद के सरकारी अस्पताल के पास एक नया केंद्र स्थापित किया जाएगा। नशे की लत के खिलाफ यह सरकार की ठोस पहल मानी जा रही है।

 कबीर जयंती समारोह में दिखा उत्साह

सिरसा अनाज मंडी में आयोजित भव्य कबीर जयंती समारोह में मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल समेत कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह व गदा भेंट की गई।

“संतों की भूमि है सिरसा” – सीएम सैनी

सीएम सैनी ने संत कबीर की शिक्षाओं को याद करते हुए कहा, “सिरसा संतों की धरती रही है। संत कबीर दास जैसे महापुरुषों ने समाज को सत्य और समानता का रास्ता दिखाया। उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणास्रोत है।”

 राजनीतिक संदेश भी स्पष्ट

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने समारोह में कहा, “हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है, जिसमें डीएससी समाज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *