Saturday , 25 July 2026

मंडी के आढ़ती और व्यापारियों पर लगा धांधलेबाजी करने का आरोप, किसानों ने दी चेतावनी

जिला फतेहाबाद के टोहाना की एडिशनल अनाज मंडी में किसानों ने समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की है। आरोप है कि मंडी में किसानों के धान की फसल को कम रेट पर खरीदा जा रहा है। इस एडिशनल मंडी के आढ़ती और व्यापारियों पर मिलीभगत करने के आरोेप लगे हैं। शिकायत मिलने के बाद सयुक्त किसान एक्शन टीम के सदस्यों ने अनाज मंडी का दौरा किया और व मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही एक्शन टीम के सदस्यांे ने ये भी चेतावनी दी कि अगर किसानों की फसल को कम दाम पर खरीदा गया, तो वो आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इसके साथ ही सयुक्त किसान एक्शन टीम ने धांधली करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंडी में धान बेचने आए किसान ने बताया कि मंडी में धांधली बाजी हो रही है। फसल के कम दाम तय किए जा रहे हैं। इस बीच व्यापारी व शेलर मालिक मिलकर किसान के धान की कीमत कम तय कर रहे हैं। 

एक तो वैसे ही प्रदेश में तीन कृषि कानूनों को लेकर बवाल मचा हुआ है। तो वहीं दूसरी ओर फसल के कीमत को लेकर यदि इन किसानों ने भी मोर्चा खोल दिया तो सरकार के साथ साथ आम जनता को भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *