Friday , 30 October 2026

हरियाणा में बीस हजार करोड रूपए निवेश समझौता

चंडीगढ़, 2 नवंबर । हरियाणा सरकार ने लोजिस्टिक पार्क स्थापित करने के लिए 20,000 करोड़ रुपये से अधिक का समझौता किया हैं, जिससे 6 लाख से अधिक रोजगार उत्पन्न होने की संभावना है। यह समझौते मुंबई में आयोजित सीआईआई इनवेस्ट नॉर्थ 2017 में किए गए हैं।
     हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव  सुधीर राजपाल ने बताया कि राज्य सरकार ने यह समझौता वरविंड कंपनी के साथ किया है और यह 20 हजार करोड की परियोजना का निवेश हरियाणा में होगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत गुरूग्राम के नजदीक 600 एकड क्षेत्र में लोजिस्टिक एवं ट्रेडिंग हब स्थपित होगा और इस परियोजना से लगभग 6 लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना हैं।
मुंबई में आयोजित किए जा सीआईआई इनवेस्ट नॉर्थ 2017 के दूसरे दिन हरियाणा के प्लेनरी सत्र को संबोधित करते हुए  राजपाल ने कहा कि इज आफ डूइंग बिजनेस के मामले में हरियाणा उत्तर भारतीय राज्यों में सबसे आगे है और देश में यह 6वां स्थान बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में निवेशक के लिए अनुकूल नीतियां, युवा जनसंख्या, कुशल जनशक्ति, प्रति व्यक्ति उच्चतम आय और विशाल शहरी बाजार प्रमुख कारक है।
उन्होंने शिखर सम्मेलन में संभावित निवेशकों के लिए एक विस्तृत प्रस्तुति भी दी जिसमें हरियाणा में निवेश वातावरण, नीतियों और अवसरों का प्रदर्शन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *