Wednesday , 28 October 2026

स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन के मुददे पर मुख्यमंत्री मनोहर ने दीपेंद्र हुड्डा को दिया करारा जवाब!

बीते गुरूवार को चंडीगढ़ में हरियाणा कैबिनेट की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बंद किए जाने के मुददे को लेकर स्पष्टीकरण दिया। राज्यसभा सांसद बार बार इस मसले पर सरकार को घेर रहे थे। तो वहीं मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक में ही स्पष्ट कर दिया कि स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बंद नहीं की जाएगी और ना ही भविष्य में ऐसी कोई योजना रहेगी।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जहां पेंशन के मुददे को स्पष्ट किया तो वही उन्होंने दीपेंद्र हुडडा को भी निशाने पर लिया। मुख्यमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस विषय पर दीपेंद्र के पास कोई सबूत है तो वे दिखाएं नहीं तो जनता की अदालत में उनकी धज्जियां उड़ा दी जाएंगी। 
 
आपको बता दें कि राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा था कि स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन बंद करना और उनके परिवारजनों को मिलने वाली योजनाओं को रोकना शहीदों और स्वतन्त्रता सेनानियों के प्रति कृतघ्नता ही नहीं घोर पाप है। इसी मुददे को लेकर वे बार बार हरियाणा सरकार को घेरने में लगे हुए थे। तो वहीं मुख्यमंत्री ने जवाब देकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *