लोकसभा सांसद राहुल गांधी सोमवार को बिलासपुर पहुंचे। यहां आवास न्याय योजना सम्मेलन को संबोधित करने के बाद राहुल बिलासपुर से इंटरसिटी एक्सप्रेस से रायपुर तक सफर किया। इस दौरान राहुल गांधी के साथ सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा, दीपक बैज और मोहन मरकाम भी नजर आए। इनके अलावा भी कई नेता राहुल गांधी के साथ ट्रेन में नजर आए. राहुल गांधी के ट्रेन के सफर को लेकर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि “ये पहले से प्लान नहीं था. अचानक उन्होंने कहा कि ट्रेन से चलते हैं।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, इन दिनों राहुल गांधी अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। कभी वो कुली के गेटअप में दिखते हैं. तो कभी स्कूटी की सवारी करते नजर आते हैं। बिलासपुर दौरे के दौरान राहुल गांधी ने ट्रेन में सफर किया। वह बिलासपुर से रायपुर तक इंटरसिटी एक्सप्रेस में गए। इसससे पहले राहुल गांधी ने शनिवार का राजस्थान के जयपुर में स्कूटी की सवारी की थी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
