Saturday , 25 July 2026

स्वास्थ्य विभाग ने मिठाइयों की दुकानों में की छापेमार कार्रवाई

टोहाना, 30 अक्तूबर(नवल सिंह): स्वास्थ्य विभाग की टीम ने त्योहारों के सीजन को देखते हुए अस्पताल के एसएमओ डॉ हरविंदर सागू के नेतृत्व में छापामार कार्रवाई करते हुए टोहाना शहर की  कई दुकानों में छापा मारकर मिठाइयों के सेम्पल इकठ्ठा किए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने न्यू बराड़ स्वीट्स, गोयल स्वीट्स से मिठाइयों के सेम्पल लेकर उन्हें जाँच के लिए भेजा हैं। जानकारी के मुताबिक विभाग की टीम जब गोयल स्वीट्स पर पहुंची तो वहां उन्हें एक्सस्पायर डेट के जूस मिले जिन्हें उन्होंने मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
एसएमओ डॉ हरविंद्र सागू ने बताया कि सिविल सर्जन फ़तेहाबाद के आदेशानुसार शहर में जगह जगह सेम्पलिंग की जा रही है जिन्हें जाँच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *