Saturday , 15 August 2026
स्वतंत्रता दिवस पर अंबाला में देशभक्ति का जश्न, भारी बारिश के बीच अनिल विज ने फहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर अंबाला में देशभक्ति का जश्न, भारी बारिश के बीच अनिल विज ने फहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर अंबाला में देशभक्ति का जश्न, भारी बारिश के बीच अनिल विज ने फहराया तिरंगा

अंबाला: देशभर के साथ अंबाला में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। भारी बारिश के बावजूद जिला स्तरीय समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समारोह में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। बारिश के बीच भी समारोह का उत्साह कम नहीं हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ध्वजारोहण के बाद अनिल विज ने परेड का निरीक्षण किया और विभिन्न टुकड़ियों के शानदार मार्च पास्ट की सलामी ली। राष्ट्रगान के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत नजर आया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां भी दीं। इन प्रस्तुतियों के जरिए विद्यार्थियों ने देश के प्रति सम्मान और वीर शहीदों के बलिदान का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सरकारी विभागों के कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *