पंचकूला में अबतक का सबसे बड़ा कोरोना बम फूटा हैं,,,,दरअसल 24 घंटों में 43 नए कोरोना संक्रमित मरीज़ सामने आए हैं,,,,,,जिनमें ITBP और CRPF के 11 जवानों सहित कुल 43 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है,,,,,,इसके अलावा पंचकूला सेक्टर 16 स्थित DGMER कार्यालय के 2 कर्मचारियों और परिवार के 12 सदस्यों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। बतादें कि मामले की पुष्टि पंचकूला सिविल सर्जन डॉ जसजीत कौर ने की,,,,,,उन्होंने बताया कि ज्यादातर कोरोना संक्रमित मामले वो सामने आ रहे हैं जो कोरोनाग्रस्त मरीजों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं,,,,इसके साथ ही पंचकूला में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 320 हो गया हैं,,,,, जिनमें से पंचकूला जिले के 224 कोरोना संक्रमित मरीज़ है,, वहीं 93 ऐसे कोरोना संक्रमित मरीज़ है जो सक्रिय हैं,,,,वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी कोरोना संक्रमित मरीज़ों को आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। और इन सभी कोरोना संक्रमित मरीज़ों के परिजनों को भी आइसोलेट करने की प्रक्रिया में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है,,,,,,साथ ही सभी कोरोना संक्रमित मरीज़ों के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाने और ट्रेस करने में जुट गया है,,,,,,,ताकि उन्हें भी क्वॉरेंटाइन किया जा सके और उनके सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा सकें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
