Wednesday , 28 October 2026
सुखना लेक पर दिखा 10 फुट लंबा अजगर

सुखना लेक पर दिखा 10 फुट लंबा अजगर, मची अफरातफरी

चंडीगढ़, 30 जून 2025 – चंडीगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुखना लेक पर सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां एक 10 फुट लंबा अजगर पेड़ पर चढ़ा हुआ नजर आया। सुबह की सैर पर निकले लोग अजगर को देखकर डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। मौके पर पहुंची वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वन विभाग की रेस्क्यू टीम थोड़ी देर में मौके पर पहुंची और पेड़ के चारों ओर घेरा बनाकर अजगर को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। अजगर बार-बार पेड़ की ऊंचाई की ओर चढ़ जाता, जिससे टीम को काफी दिक्कत आई।

लगभग एक घंटे की सतर्क कोशिशों के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ा और अपने साथ ले गई। रेस्क्यू के दौरान पूरा घटनाक्रम देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *