Saturday , 25 July 2026
Mers Corona Virus, MERS-COV.3d rendering

देश में कोरोना वायरस के मामलों में आई गिरावट, पिछले 24 घंटों में इतने मामले आए सामने

नेशनल डेस्क- देश में कोरोना वायरस महामारी के मामलों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4 हजार 362 मामले दर्ज हुए हैं और इसी दौरान 66 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन के मुकाबले मामलों को कमी देखने को मिली है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 9 हजार 620 लोग ठीक हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 54 हजार 118 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 15 हजार 102 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 23 लाख 98 हजार 95 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

Read More Stories:

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की करीब 178 करोड़ से खुराक दी जा चुकी हैं। अबतक वैक्सीन की 178 करोड़ 90 लाख 61 हजार 887 डोज़ दी जा चुकी हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *