Monday , 27 July 2026

सिरसा के गांव से मिले पाकस्तानी गुब्बारे बने चर्चा का विषय

सिरसा, 15 अगस्त(सुरेंद्र सैनी): सिरसा के गांव केहरवाला में पाकिस्तानी गुब्बारे मिलना चर्चा का विषय बन गया है। बता दें इस गांव मिले इन गुब्बारों पर आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ है औरगुब्बारों पर पाकिस्तान का झंडा भी छपा हुआ है। ग्रामीणों ने पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों गुब्बारों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि यह गुब्बारे आज सुबह उन्हें अपने खेतों से मिले। जब उन्होंने पास जाकर देखा तो गब्बारों पर आई लव पाकिस्तान लिखा हुआ था और साथ ही पाकिस्तान का झंडा भी छपा हुआ था। पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए और तरह तरह की चर्चाएं छिड गई। ग्रामीणों ने इन गुब्बारों को पुलिस के हवाले कर दिया।
वहीं रानियां पुलिस प्रभारी दले राम ने बताया कि गांव केहरवाला में तीन पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने की सूचना मिली थी जिसके बाद इन गुब्बारों को अपने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया की गुब्बारों की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *