Sunday , 1 November 2026

सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा : मेयर रमेश मल

नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यकाल बारे केबिनेट मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता वाली बनाई गई कमिटी ने विज को अपनी अध्यन रिपोर्ट सौंप दी है। जिसमे केबिनेट कमेटी ने 11 राज्यों के चुनावी सिस्टम का अध्यन करने के बाद शहरी निकाय विभाग की सिफारिश पर मोहर लगने की सम्भावना है जिसमे इनका कार्यकाल 5 वर्ष से घटाकर अढ़ाई वर्ष किये जाना है। केबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस रिपोर्ट पर कहा है कि अभी इसकी रिपोर्ट आ गई है अभी इसकी मीटिंग नहीं हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीँ दूसरी और अम्बाला के मेयर रमेश मल ने कहा है कि जब से प्रदेश में भाजपा सरकार बनी है यह निगम के खिलाफ जमकर चल रही है। मेयर का आरोप है कि कांग्रेस द्वारा बनाये गए निगम में से एक निगम करनाल में भाजपा का मेयर है बाकी जगह कांग्रेस व इनेलो के मेयर है जिसे यह सरकार पचा नहीं पा रही है। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण फैसला है और वे इसके खिलाफ हैं। मेयर ने कहा यदि ऐसा हुआ तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *