Monday , 27 July 2026

सफाई कर्मचारियों ने की अनिश्चितकालीन धरने की शुरुआत

फतेहाबाद, 4 फरवरी(जितेंद्र मोंगा): फतेहाबाद नगर परिषद के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों का कहना है कि वह लोग कई बार अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद प्रशासन को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यूनियन के प्रधान ओमप्रकाश लोट ने बताया कि वर्दी भत्ता, गंदगी उठाने के लिए रेहडी रिक्शा की कमी और कुछ अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी लगातार आवाज उठा रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने उनसे कोई बातचीत नहीं की, जिसके बाद उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने चेतावनी दी अगर इसके बाद भी प्रशासन ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की, तो मजबूरन उन्हें हड़ताल का सहारा लेना पड़ेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *