हरियाणा डेस्क: पुलिस चाहे लाख दावे कर ले लेकिन फरीदाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद है.. बदमाशों को ना पुलिस का डर है और ना ही कानून का खौफ। जी हां, बीती रात बदमाशों ने सरेआम न केवल एक व्यापारी की हत्या की, बल्कि उसके शव को जानवरों की तरफ फेंक कर फरार हो गए…बता दें कि, ही सेक्टर 2 में नई पुलिस चौकी का उद्घाटन भी किया गया था लेकिन सेक्टर 2 से ही बदमाश एक व्यापारी को हथियारों के बल पर अपहरण कर ले गए और उसकी हत्या कर शव को फेंककर फरार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
व्यापारी का अपहरण कर उतारा मौत के घाट
मिली जानकारी के अनुसार, मृत पड़ा व्यक्ति तिगांव इलाके में अपनी दुकान चलाता था और व्यापार करने के बाद देर रात अपने घर बल्लभगढ़ के सेक्टर 2 में लौट रहा था। लेकिन वहां पर किसी ने इको गाड़ी आगे लगाकर गाड़ी को रुकवा लिया और कनपटी पर गन लगाकर उसका अपहरण कर ले गए देर रात ही उसकी हत्या कर दी और शव को फरीदाबाद के पृथला क्षेत्र में फेंक कर फरार हो गए। मृतक के परिजनों की मानें तो वह देर रात अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था उसी समय सेक्टर 2 में बदमाश उसको जबरन हथियारों के बल पर अपहरण कर ले गए और उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
