Friday , 30 October 2026

युवक की पिटाई के बाद नंगा कर कुएं में लटकाया : वीडियो वायरल

रोहतक, 31 जुलाई : एक युवक की कुछ युवकों द्वारा बुरी तरह से पिटाई करने और बाद में उसे नग्न करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है। यह पूरा मामला रोहतक का है जहाँ किराए पर रह रहे एक युवक को बीती 15 जुलाई कुछ युवकों ने फ़ोन करके बुलाया और पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और बाद में उसे नंगा करके एक कुएं में लटका दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले की सुचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मामला पुराणी रंजिश का है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिनकी तलाश जारी है। बता दे पीड़ित युवक सोनीपत का रहने वाला है जोकि रोहतक में किराए पर रह रहा था।

अर्बन एस्टेट पुलिस थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि रवि बनवासा नाम के युवक के साथ रोहतक में एक किराये के मकान में रह रहा था। कुछ युवकों ने उसे फ़ोन कर बुलाया और उसका अपरहण कर उसे भालोट ले जा कर बुरी तरह से पीटा। जिसका आरोपियों ने मोबाईल पर वीडियो भी बनाया है। उसने 18 जुलाई को पुलिस में शिकायत दी थी इस मामले में आईटी सेल के इंस्पेक्टर जाँच कर रहे हैं। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *