Thursday , 10 September 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में की मुलाकात, हरियाणा के विकास पर चर्चा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में की मुलाकात, हरियाणा के विकास पर चर्चा

नई दिल्ली, 27 फरवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को हरियाणा के आधारभूत विकास और भविष्य की परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही, केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति पर भी चर्चा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा के विकास की सराहना

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में किए जा रहे चहुँमुखी विकास कार्यों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार विशेषकर गरीब और पिछड़ा वर्ग के लिए निरंतर कल्याणकारी योजनाएं लागू कर रही है और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए सफल प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को दिल्ली विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में दिल्लीवासियों को केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद जताई।

आगामी निकाय चुनावों पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आगामी निकाय चुनावों के संदर्भ में भी चर्चा की और प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश विकास के नए आयाम छू चुका है और आम जनता प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी नीतियों पर भरोसा जता रही है। मुख्यमंत्री को विश्वास है कि हरियाणा में होने वाले निकाय चुनावों में भी जनता प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर मुहर लगाएगी।

हरियाणा को बनेगा निवेश हब

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से हरियाणा प्रदेश में हवाई, रेलमार्ग और सड़क यातायात को सुदृढ़ बनाया जा रहा है। इससे प्रदेश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण होगा, जिससे न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा, बल्कि निवेशकों के लिए भी अधिक सुविधाएं सुनिश्चित होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा तीव्र गति से देश में सबसे बड़ा निवेश हब बनेगा।

डबल इंजन की सरकार और भविष्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार तीन गुणा गति से प्रदेश के विकास को सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास के मामले में हरियाणा राज्य अग्रणी रहेगा और प्रदेश की ढाई करोड़ नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री को यह आश्वस्त किया कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने में हरियाणा भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, “भारत के साथ-साथ हरियाणा भी एक विकसित राज्य बनेगा, और हम अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *