जींद, 5 अप्रैल : जींद में बहुउद्देशीय महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन सीएमओ संजय दहिया को सौंपा। इसी बीच हरियाणा कर्मचारी महासंघ सदस्यों ने भी महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों को समर्थन दिया। इस मौके पर राज्य प्रधान सुशीला ढांडा ने बताया कि मुख्यमंत्री और विभाग के उच्च अधिकारियों को बार बार मांगों का ज्ञापन देने के बाद भी महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी की जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने बताया कि जिसके लिए कर्मचारियों को बार बार प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा उनकी मांगों पर पूर्ण विचार कर जल्द जल्द से समाधान करवाया जाए ताकि वह जनता को अच्छी सेवा देने में भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल से शुरु होने वाले मिजल रूबेला प्रोग्राम में कोई रुकावट या फिर बाधा आती है तो उसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
