चंडीगढ़,15 जुलाई — हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार “जीरो टॉलरेंस” की नीति पर कार्य कर रही है और किसी भी कीमत पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोहतक में विभागीय अनियमितताओं के चलते 42 कर्मचारियों और अधिकारियों को चार्जशीट किया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारी आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध ढंग से हल करें।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जनहित में कड़े कदम
रणबीर गंगवा ने कहा कि विभागीय निगरानी तेज कर दी गई है और जहां भी लापरवाही या भ्रष्टाचार की शिकायत मिलेगी, त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बारिश के मौसम में जलभराव की समस्याओं से निपटने के लिए अतिरिक्त पंप सेट लगाए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को 24×7 अलर्ट रहने का आदेश है।
सड़कों की मरम्मत कार्य लगभग पूरा
लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आने वाली 30,664 किलोमीटर सड़कों में से अधिकांश की मरम्मत पूरी कर ली गई है। गड्ढों को भरने का कार्य 15 जून तक समाप्त कर दिया गया था। मंत्री ने कहा कि जहां एजेंसियों ने काम में लापरवाही की, उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। 5,000 किलोमीटर सड़कों के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया भी आरंभ हो चुकी है।
प्रजापति समाज को मिला सम्मान
भिवानी में आयोजित महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती समारोह को ऐतिहासिक बताते हुए मंत्री गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर प्रजापति समाज के लिए कई सौगातों की घोषणा की। हरियाणा मिट्टी कला बोर्ड के चेयरमैन की जल्द नियुक्ति के साथ 2,000 गांवों में रोजगार के अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे।
पंजाब सरकार पर साधा निशाना
एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक नहर) मुद्दे पर गंगवा ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए कहा कि वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करना चाहिए न कि बातों को घुमाना।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
