Monday , 27 July 2026

हरियाणा सरकार ने युवाओं को दिया खास तोहफा, अब निजी क्षेत्रों में मिलेगा 75 फीसदी आरक्षण

हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के युवाओं को एक खास तोहफा दिया है। जिससे युवाओं को काफी फायदा मिलेगा। दरअसल, प्रदेश में प्राइवेट क्षेत्र की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण लोकल युवाओं 15 जनवरी से 30 हजार रुपए मिलना शुरू हो जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस दौरान सरकार ने हरियाणा राज्य स्थानीय व्यक्ति रोजगार अधिनियम, 2020 लागू करने के लिए अधिसूचना 2021 में ही जारी कर दी थी, जोकि आज से पूरे प्रदेश में प्रभावी हो जाएगी। वहीं, प्राइवेट कंपनियों, ट्रस्ट व सोसायटी इत्यादि में प्रदेश के युवाओं को मिले रोजगार से जुड़े आंकड़े हरियाणा श्रम विभाग की वेबसाइट पर मौजूद रहेंगे। ऐसे में वेबसाइट पर जाकर कोई भी उन्हें देख सकता है।

Read More Stories

कानून प्रभावी होने से 10 साल तक लागू रहेगा

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक श्रमायुक्त ने शुक्रवार को बताया कि, 15 जनवरी से लागू हो रहे कानून से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए विभाग ने पोर्टल भी बनाया हुआ है। इस दौरान कानून प्रभावी होने से 10 साल तक लागू रहेगा। इस दौरान सीएम मनोहर लाल ने बीते साल इस कानून की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रदेश को 2024 तक बेरोजगार मुक्त-रोजगार युक्त बनाने का नारा दिया है। फिलहाल इस टारगेट को हासिल करने के लिए यह कानून काफी जरूरी है, जिसके चलते प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *