Wednesday , 28 October 2026

भाजपा और आप की ‘नूराकुश्ती’ ने हरियाणा को जल संकट में धकेला – सुरजेवाला का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

चंडीगढ़ ,04 मई, 2025 | हरियाणा में भीषण जल संकट को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने केंद्र सरकार, हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों पर तीखा हमला बोला है। सुरजेवाला ने कहा कि “नायब सैनी और भगवंत मान ‘नूराकुश्ती’ कर रहे हैं, जबकि हरियाणा प्यासा मर रहा है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से हरियाणा के हक का पानी दिलवाने की मांग की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

हरियाणा जल संकट की चपेट में – हालात भयावह

सुरजेवाला ने प्रेस वार्ता में कहा कि भाखड़ा डैम से हरियाणा को मिलने वाला पानी 8,500 क्यूसेक से घटाकर मात्र 4,000 क्यूसेक कर दिया गया है, जिससे राज्य के 10 जिलों में पीने के पानी की भारी किल्लत है। 215 जलघर सूख चुके हैं, जबकि कपास की फसल की बुआई संकट में है।

 

भाखड़ा डैम पर पंजाब पुलिस का कब्जा – संविधान का उल्लंघन

उन्होंने खुलासा किया कि 1 मई को पंजाब सरकार ने भाखड़ा-नंगल डैम पर पंजाब पुलिस तैनात कर रैगुलेटर गेट्स पर ताले लगा दिए हैं और चाबियां अपने कब्जे में ले ली हैं, जिससे हरियाणा को पानी देना रोका गया है। सुरजेवाला ने इसे “केंद्र सरकार की आँखों के सामने किया गया अघोषित कब्जा” बताया और मांग की कि डैम की सुरक्षा CISF को सौंपी जाए।

 

मोदी सरकार की चुप्पी पर सवाल

रणदीप सुरजेवाला ने पूछा, “जब डैम, BBMB और बिजली मंत्रालय केंद्र के अधीन हैं, तो फिर प्रधानमंत्री और बिजली मंत्री खामोश क्यों हैं?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र जानबूझकर भगवंत मान को पंजाब में चुनावी लाभ दिलाने के लिए चुप है।

 

सीधे 10 सवाल मोदी सरकार से

सुरजेवाला ने मोदी सरकार से 10 सीधे सवाल पूछे, जिनमें शामिल हैं — क्या सरकार संविधान की धारा 257 के तहत पंजाब को आदेश जारी करेगी? क्या CISF की तैनाती होगी? क्या 8 दिन बाद हरियाणा को पानी नहीं मिलेगा? और क्या यह सब जानबूझकर राजनीतिक साजिश के तहत किया जा रहा है?

 

राजनीति छोड़ जनहित की सोचें: सुरजेवाला

उन्होंने नायब सैनी और भगवंत मान को चेतावनी देते हुए कहा कि “अब बयानबाजी बंद करें और मिलकर हरियाणा को उसका हक दिलवाएं।” सुरजेवाला ने इसे भाजपा और आप की मिलीभगत करार दिया और कहा कि इससे पंजाब-हरियाणा के बीच टकराव की स्थिति पैदा की जा रही है।

 

कांग्रेस करेगी आंदोलन

सुरजेवाला ने संकेत दिए कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर हरियाणा के हक की लड़ाई लड़ेगी।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *