Monday , 27 July 2026

”जन आक्रोश रैली” में महिलाएं तिरंगा चुनरी आएंगी नजर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आगामी 29 अप्रैल को दिल्ली में प्रस्तावित ‘जन आक्रोश रैली’ में हरियाणा प्रदेश से 15 हजार महिलाएं शिरकत करेंगी। यह दावा आज आयोजित पत्रकारवार्ता में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (महिला सैल) की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने किया। तत्पश्चात उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाभर की पदाधिकारियों के साथ एक बैठक कर रैली को लेकर रूपरेखा तैयार की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि अब तक उन्होंने प्रदेश के 18 जिलों का भ्रमण कर रैली का न्यौता दिया है। हर वर्ग में रैली के प्रति खासा उत्साह है। उन्होंने कहा कि यह रैली भीड़ के लिहाज से रिकार्डतोड़ होगी तथा देश की राजनीति में एक नये अध्याय का सूत्रपात करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा से महिलांए इस रैली में तिरंगा चुनरी ओढक़र जाएंगी। सुमित्रा चौहान ने इस दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा के सत्तारूढ़ होने के बाद महिलाओं पर चार गुना अपराध बढ़े हैं। इसकी रिपोर्ट एन.सी.आर.बी. ने अपनी रिर्पोट में भी प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा से शंखनाद तो बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओं के कार्यक्रम से हुआ था मगर आज वही प्रदेश रेप की वारदातों में नम्बर वन बनकर रह गया है। सरकार बावजूद इसके संजीदगी नहीं दर्शा रही है।

सुमित्रा चौहान ने बापू आशा राम को रेप के एक मामले में कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने पर शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार तो बेटियों से हो रही दरिंदगी पर कुछ कर नहीं रही ऐसे में मीडिया व न्यायपालिका पर ही विश्वास बचा है। उन्होंने चुटकी ली की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बीवी-बेटी नहीं है,ऐसे में वे बेटी की सुरक्षा व शिक्षा के मायने नहीं जानते,जिसका परिणाम देशभर में बढ़ रही रेप की घटनांए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक पढऩे के लिए स्कूल कॉलेज गई बेटी लौट ना आए माँ-बाप का दिल दडक़ता रहता है ऐसे हालात आज प्रदेश में बन गए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *