Monday , 27 July 2026

पुलिस द्वारा शराब की 700 पेटी जब्त पांच लोग गिरफ्तार।

चंडीगढ़ 21 नवम्बर : बिहार के बेगूसराय जिले में अलग अलग स्थानों से पुलिस ने आज शराब की 709 पेटियां जब्त की और पांच लोगों को गिरफ्तार किया बिहार में एक साल से ज्यादा समय से शराब की बिक्री और उपभोग पर पूर्ण प्रतिबंध है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुफ्फसिल थाना अंतर्गत छोटी शंख गांव में एक घर से 3621 लीटर शराब की 409 पेटी जब्त की गयी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.उसी थाना अंतर्गत जीनेदपुर राजौदा शंख रोड पर एक वाहन से शराब की 97 पेटी जब्त की गयी और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया.

पुलिस ने बताया कि मटिहानी थाना इलाके में आलू से लदे ट्रक से 1812 लीटर शराब की 203 पेटी बरामद की गयी. हरियाणा निवासी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *