मोहाली, पंजाब | 4 जून 2025 – पंजाब में एक बार फिर जासूसी के मामले ने सनसनी फैला दी है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) मोहाली ने एक गुप्त कार्रवाई के दौरान यूट्यूबर जसबीर सिंह उर्फ जान महल को गिरफ्तार किया है। जसबीर पर पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क से जुड़े होने के गंभीर आरोप लगे हैं। डीजीपी गौरव यादव ने इस सनसनीखेज मामले की पुष्टि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पाकिस्तान से गहरे संबंध
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जसबीर सिंह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े पी.आई.ओ. शकीर उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था। इसके साथ ही वह पहले से ही गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश, जो कभी भारत में पाक हाई कमिशन में तैनात था, से लगातार संपर्क में था।
जसबीर ने साल 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान की यात्रा की थी। वह पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और ब्लॉगर्स से दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी मिला था। उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच में कई पाकिस्तान-आधारित नंबर मिले हैं।
डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश
ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद, जसबीर सिंह ने पुलिस से बचने के लिए अपने डिजिटल फुटप्रिंट्स मिटाने की कोशिश की। उसने अपने आई.पी. से जुड़ी गतिविधियों को छिपाने के लिए खास तकनीकी उपाय अपनाए, लेकिन मोहाली पुलिस की सतर्क निगरानी में वह पकड़ा गया।
जांच जारी, नए चेहरों की तलाश
SSOC मोहाली ने जसबीर के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज कर ली है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि यह नेटवर्क देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता था।
डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि, “हमारी एजेंसियां पूरी सतर्कता से इस तरह के राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं। किसी को भी भारत की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
