Saturday , 25 July 2026
"अमेरिका भी नहीं बचता बारिश से" — गुरुग्राम जलभराव पर सीएम नायब सैनी का बयान वायरल

“अमेरिका भी नहीं बचता बारिश से” — गुरुग्राम जलभराव पर सीएम नायब सैनी का बयान वायरल

पंचकूला | 2 अगस्त 2025 : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गुरुग्राम में जलभराव को लेकर दिया गया बयान चर्चा में आ गया है। उन्होंने कहा, “जब घनी बारिश आती है तो जलभराव होना स्वाभाविक है। अमेरिका जैसा विकसित देश भी इससे नहीं बच पाता—कैलिफोर्निया में तो घर तक बह जाते हैं।”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीएम का यह बयान तब आया जब गुरुग्राम में हुई तेज बारिश के बाद सड़कों पर भारी जलभराव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं और सरकार की आलोचना तेज़ हो रही थी।


“शहर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जा रहा, पर प्रकृति को नहीं रोका जा सकता”

सीएम सैनी ने कहा कि गुरुग्राम तेजी से विकास कर रहा है और अधिकारियों की टीम लगातार काम कर रही है। लेकिन जब प्राकृतिक आपदा आती है, तो दुनिया का कोई भी देश पूरी तरह नहीं निपट पाता। उन्होंने कहा, “ये आम बात है, अमेरिका की हालत भी कई बार खराब हो जाती है।”


युवाओं को तोहफा: 1500 को मिली सरकारी नौकरी

पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में सीएम सैनी ने ग्रुप D के 1500 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा,
“बिना पर्ची, बिना खर्ची हमारी सरकार ने अब तक 1.85 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है।”
सीएम ने दावा किया कि प्रदेश के युवाओं में अब सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू की गई है।


पंजाब सरकार पर हमला: “झूठे वादे और टॉफी की राजनीति”

पंजाब में बीजेपी नेता रणजीत सिंह गिल के घर रेड के बाद सीएम सैनी ने भगवंत मान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,
“मान साहब ने महिलाओं को 2000 रुपए देने का वादा किया था, अब चुनाव नजदीक आते ही टॉफी बांट रहे हैं। पाँच साल झूठ बोलकर सरकार चला ली।”
उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार ने किसानों को मुआवजा देकर राहत दी, जबकि पंजाब में उन पर लाठियां चलाई गईं।


कलेक्टर रेट पर विपक्ष को करारा जवाब: “किसान खुद मांगते हैं रेट बढ़ाने की”

गुरुग्राम सहित राज्य भर में कलेक्टर रेट बढ़ोतरी पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर सैनी ने कहा,
“ये भ्रामक प्रचार है। 72% क्षेत्रों में केवल 10% ही बढ़ोतरी हुई है, जबकि कुछ इलाकों में 50% तक बढ़ोतरी है, जो वास्तविक बाजार रेट के मुकाबले बहुत कम है।”

उन्होंने बताया कि कई जगहों पर प्लॉट 200% से 900% तक रजिस्टर्ड हो रहे हैं, ऐसे में 50% की वृद्धि किसान हित में है।
“जो इसका विरोध कर रहे हैं, वो असल में किसान विरोधी हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *