Wednesday , 11 November 2026

पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर जानलेवा हमला, मोहाली पुलिस जुटी जांच में

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंडीगढ़, 14 अप्रैल :मोहाली में पंजाबी के प्रसिद्ध गायक परमिश वर्मा पर कुछ अज्ञात लोगों ने रात को गोलियां चला दी जिसमें परमिश वर्मा जख्मी हो गए और उन्हें मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया है। परमिश को गोलीबारी में टांग पर गोली लगी है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

मामला रात 1:00 बजे के बाद का है जब परमिश वर्मा एलांते मॉल में बैसाखी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सेक्टर 91 में अपनी गाड़ी में जा रहे थे तो एक i20 कार ने उन्हें रोकने की कोशिश की और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया कर दिया है और छानबीन शुरू कर दी है। इसी बीच Facebook पर दिलप्रीत नामक गैंगस्टर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। दिलप्रीत ने भविष्य में भी परमेश वर्मा को बच के रहने की चुनौती दी है। पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है।

 

 

वही SSP मोहाली ने इस मामले में बोलते हुए कहा कि परमिश वर्मा का रात को तकरीबन 12:30 बजे फोन आया था क्या कि उस पर गोली चलाई गई है। हम तुरंत मौके पर पहुंचे उसकी टांग में एक गोली लगी थी जिसे किसी क्रेटा कार वाले ने मारी थी । हमको आज ही सुबह पता चला है कि पहले भी परमिश वर्मा को धमकियां मिलती रही है। यदि हमें पहले पता होता तो हम उसकी सुरक्षा की कुछ व्यवस्था करते । हम सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों को तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं और उनका सुराग भी हमें मिल चुका है। गैंगस्टर दिलप्रीत ने Facebook पर इसकी जिम्मेदारी ली है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *