
हरियाणा डेस्क:- पंचकूला के गांव बुडनपुर में गाली गलौज से रोकने पर आरोपी ने युवक के पेट में चाकू मारा दिया । दरअसल गांव बुढ़नपुर में एक युवक ने कुछ लड़कों को गाली गलौज करने से रोका तो आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। फिलहाल घायल का उपचार पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित नागरिक अस्पताल में चल रहा है। घायल की पहचान गांव बुढ़नपुर निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम रवि अपने घर के बाहर खड़ा था। उसी दौरान चार-पांच लड़के आए और उसके घर के बाहर गाली गलौज करने लगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जब उसने लड़कों को गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपियों ने गुस्से में आकर उसके पेट में चाकू से दो वार किए और मौके से फरार हो गए। चाकू लगते ही रवि लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर उसके परिजन बाहर आए। और तुरंत बाद उसे उपचार के लिए सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है। वहीं सूचना पाते ही सेक्टर 16 पुलिस चौकी इंचार्ज और सेक्टर 19 क्राइम ब्रांच की टीम अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
