हरियाणा में बारिश का दौर कम होने लगा है। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, प्रदेश में गुरुवार को भी मौसम साफ रहा और धूप खिली हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी प्रदेश के करीब सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मौसम विभाग की मानें तो 17, 18 और 19 अगस्त को उत्तर हरियाणा के चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल में कहीं। कहीं हल्की बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण और दक्षिण -पूर्व हरियाणा के महेंद्रगढ़ रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत के भी कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। तो पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी में मौसम शुष्क रहेगा।
वहीं, बीते दिन भी प्रदेश में मौसम साफ रहा और लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ा। बीते दिन प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सिरसा का 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा. तो वहीं सबसे कम तापमान पंचकूला में 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
