Tuesday , 28 July 2026

तेज रफ्तार गाड़ियों की आपसी रेस ने बुझाया घर का चिराग

”द सिटी ब्यूटीफूल” में एक बार फिर रसूखदारों की तेज रफ्तारी के कारण एक घर का चिराग बुझ गया। ये घटना देर रात चंडीगढ़ सैक्टर-48/49 की विभाजित सड़क पर भयानक हादसे के दौरान एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार देर रात रेंजरोवेर कार में सवार व्यक्ति दूसरी गाड़ियों से रेस लगा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का संतुलन बिगड़ने से पहले ऑल्टो गाड़ी फिर मोटरसाइकिल से टकरा कर पलट गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इस घटना दौरान बाइक सवार बुरी तरफ से घायल हो गया। जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर उपचार के दौरान बाइक सवार ने दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार की पहचान कोटकपुरा निवासी अमन के रूप में हुई। जो कि मोहाली में प्राइवेट नौकरी करता था। फिलहाल गाड़ी किनकी है कौन चला रहा था। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *