Monday , 27 July 2026

चलती कार में अचानक लगी आग

रेवाड़ी में गढ़ी बोलनी रोड पर आज सुबह एक चलती हुई कार में अचानक आग लग गयी जिससे कार जल कर पूरी तरह से खाक हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब यूपी का रहने वाला टैक्सी ड्राइवर रामफल कार न HR 66-A 9732 में सवारी भरकर गुरुग्राम से रेवाड़ी छोड़कर वापिस गुरुग्राम जा रहा था तो रास्ते में कार की वायरिंग में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गयी। चालक ने कार से कूद कर अपनी जान तो बचा ली, लेकिन देखते ही देखते कार पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गयी। हालाँकि सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। फ़िलहाल थाना कसौला पुलिस ने पीड़ित कार चालक और कार मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *