फतेहाबाद ,21 अप्रैल : फतेहाबाद की सीआईए स्टाफ पुलिस की टीम ने धोखाधड़ी के एक मामले की जांच करते हुए वांछित एक पोल्ट्री फार्म संचालक को 65 लाख 45 हजार रुपये की नकदी और करीब 2 किलो सोने के साथ गिरफतार किया है। डीएसपी रविन्द्र तोमर ने इस बड़ी सफलता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रवीश के बारे में पुलिस को सुराग लगा था और पंजाब के जीरकपुर के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। डीएसपी ने बताया कि फतेहाबाद में आरोपी के खिलाफ मनोज नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज करवाई हुई थी जिसमे रवीश पर आरोप है कि रविश ने मनोज से मुर्गी दाना खरीदा था लेकिन उसके पैसे नहीं दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धोखाधड़ी के इस मामले की जांच में पुलिस ने अब रवीश की गिरफ्तार किया और गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से पुलिस को एक थैले में 1 किलो 970 ग्राम सोना और 65 लाख 45 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। डीएसपी ने बताया कि बरामद नकदी और सोने के बारे में आयकर विभाग को सूचित किया गया। आयकर विभाग की टीम आरोपी से नकदी और सोने के बारे में पूछताछ कर रही हैं। वहीं आरोपी के खिलाफ इस तरह के कोई और मामले हैं या नहीं इस बारे में नरवाना पुलिस से जानकारी मांगी गई है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश रिमाण्ड हासिल किया जाएगा और उससे और गहनता से पूछताछ की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
