Monday , 14 September 2026

घरौंडा में बस स्टैंड के सामने ओवरब्रिज पर ट्रक में लगी आग,फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ों ने आग पर पाया काबू !

हरियाणा डेस्क:-घरौंडा, नेशनल हाइवे-44 के घरौंडा ओवरब्रिज पर बस स्टैंड के सामने सोमवार को अचानक एक ट्रक में आग लग गई। आग लगते ही ट्रक धूं-धूं करके जलने लगा। जिसके बाद हाइवे पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आगजनी की घटना में ट्रक बुरी तरह से जल गया। गनीमत रही कि आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ट्रक चालक सतीश ने बताया कि ट्रक में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। वह चावल लेकर नीलोखेड़ी से समालखा जा रहा था। चावल शराब की फैक्टरी में जाना था। मौके पर पहुंचें ईआरवी इंचार्ज एसआई बीरबल ने बताया कि हाइवे पर अचानक ट्रक में आग लग गई थी। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया था। ट्रक में चावल भरा हुआ था। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हाइवे पर जाम को खुलवा दिया गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *