सोहना, 23 अगस्त(सतीश कुमार राघव): पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह ने आज 11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 10 किलोमीटर लम्बी सड़क का उद्घाटन विधिवत तक़रीक़े के नारियल फोड़ कर किया।
सोहना के गाव गढ़ी मुरली से लेकर सिलानी तक परमिट लाइन पर बनने वाली 24 फिट चौड़ी सड़क का उद्घाटन दूसरी बार किया है…इसी सड़क का उद्घाटन राव नरबीर सिंह डेढ़ साल पहले कर चुके थे, लेकिन सड़क मार्ग पर हुए अतिक्रमण के कारण पहला ठेकेदार कार्य को पूरा नही कर सका जिसके बाद उक्त सड़क को बनाने का टेंडर दूसरी कंपनी को दिया है। उक्त सड़क अब 9 माह के अंदर बना कर तैयार कर दी जाएगी..इस सड़क के बनाये जाने से पलवल से गुरुग्राम जाने वाले वाहनों व लोगो को काफी सुविधा होगी। इस सड़क के बनने से अब लोगो को सोहना नही जाना होगा इसको पलवल मार्ग पर सिलानी व गुरुग्राम मार्ग पर भोंडसी के पास से जोड़ा गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
