Monday , 26 October 2026

पलवल नेशनल हाईवें नंबर-19 पर बन रहे टोल को लेकर इनेलो व कांग्रेस नेताओं ने जताई नराजगी

पलवल, 28 अगस्त(सौरभ वर्मा): पलवल नेशनल हाईवें नंबर-19 पर गांव गदपूरी के पास बनाए जा रहे ‌निर्माणधीन टोल प्लाजा को 30 नवंबर तक शुरू कर दिया जायेगा। जिसके बाद यंहा से होकर जाने वाले वाहन चालकों को शुल्क देना पडेगा। इस टोल का सबसे ज्यादा असर पलवल जिले के पृथला, पलवल, होडल, हथीन, हसनपुर, और इनसे सटे इलाके के लोगों पर पडेगा। क्योंकि इन इलाकों से लगभग 20 हजार से भी ज्यादा लोग अपने वाहनों से रोजाना व्यापार के लिए फरीदाबाद- दिल्ली आते-जाते हैं। गदपूरी के पास बनाए जा रहे टोल को लेकर ग्रामीण शुरुआत से ही इसका विरोध कर रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं एक सामाजिक संस्था के पदाधिकारी ने बताया कि औसतन रोजाना पृथला, पलवल, होडल, हथीन, हसनपुर से 50 हजार के लगभग लोग फरीदाबाद व दिल्ली के लिए आते-जाते है जिनमें से लगभग 20 हजार लोग अपने निजी वाहनों से फरीदाबाद, दिल्ली आते हैं।

नए टोल को लेकर इनेलो और कांग्रेस के नेताओं ने भी अपनी नाराजगी जतानी शुरू कर दी है। स्थानीय इनेलो और कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि गदपुरी टोल से हजारों की संख्या में लोगों का निकलना होता है। पलवल जिले के इलाकों के लिए कच्चा माल आता -जाता है । इस टोल के शुरू होने से सभी पर इसका असर पडेगा। फरीदाबाद से पलवल में हजारों वाहन कच्चा माल लेकर पलवल, होडल, हथीन के इलाके में सप्लाई के लिए आते है और यंहा से भी दूध, पनीर जैसा कच्चा माल फरीदाबाद और दिल्ली के भेजा जाता है। इसके साथ ही दोनो शहरों के बीच स्थापित लघु उद्योगों को भी इसका भारी नुकसान उठाना पडेगा।

बता दे इस टोल का पहले भी विरोध किया जा चुका है जो पलवल जिले के हित में नहीं है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *