चंडीगढ़, (ब्यूरो)। 9 महीने में तो औरत बच्चे को जन्म दे देती है और यह समय आप अपने मकान को रजिस्टर्ड कराने के लिए पंजाब के राज्यपाल ने चंडीगढ़ के लोगों को दिया है। यह कहना है चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर का जो गवर्नर की तरफ से अपने मकानों का मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए रियायती दामों पर 9 महीने के लिए दी गई छूट का ऐलान कर रही थी.। किरण खेर के अनुसार पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बीपी बदनौर ने जून 2019 तक लोगों के लिए यह सहुलत दे दी है कि वह 2 से ₹300000 तक खर्च करके अपनी सोसाइटी में बने मकान को रजिस्टर्ड करवा सकते हैं। आज यूटी गेस्ट हाउस चंडीगढ़ में एक पत्रकार वार्ता के दौरान किरण खेर ने यह ऐलान किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!किरण खेर ने बताया के टोटल 125 चंडीगढ़ में ऐसी सोसाइटीज है जिनमें से सिर्फ 46 ही पंजीकृत है। शेष लोगों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है क्योंकि जो रेट जून 2019 तक रजिस्टर्ड करवाने के लिए दिए जा रहे हैं वह न्यूनतम है और 1997 और 2002 के रेट के अनुसार रखे गए हैं। यदि आज के रेट के हिसाब से देखा जाए तो यह फीस प्लॉट्स के रेट से भी कहीं ज्यादा बनती है। यह एक सुनहरी मौका है और यह मांग काफी समय से पेंडिंग पड़ी थी पर किसी भी सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। मैंने कोशिश करके यह तोहफा चंडीगढ़ निवासियों को दिया है जिसका उन्हें फायदा उठाना चाहिए। इससे कारपोरेशन को रेवेन्यू इकट्ठा होगा और लोगों का भला भी हो जाएगा। किरण खेर को चंडीगढ़ का सांसद बने 4 साल से ज्यादा हो गए हैं पर लोगों का विश्वास जीतने में वह असफल रही है। अब चुनाव सर पर आ गए हैं तो लोगों का विश्वास जीतने के लिए किरण खेर जी तोड़ कोशिश कर रही है। शायद यह एलान भी उसी का एक हिस्सा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
