Sunday , 13 September 2026

कांग्रेस नेता कुलदीप ने गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- ‘हरियाणा की जनता के साथ किया धोखा’

भाजपा – जजपा गठबंधन से हरियाणा की जनता का मोह भंग हो चुका है और लोगों में मायूसी है। प्रदेश की जनता चैधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा स्वर्णिम कार्यकाल याद कर रही है। ये कहना है कि बादली से कांग्रेस के विधायक कुलदीप वत्स का। कुलदीप वत्स के बारे मे आपको बता दें कि उन्होंने हरियाणा के विधानसभा चुनाव में हरियाणा के पूर्व कृषि मंत्री और भाजपा नेता ओमप्रकाश धनखड को वोटों के भारी अंतर से हराया था। कुलदीप वत्स ने भाजपा के कार्यकाल पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हालात यह है कि आज चैटाला अपने  विधानसभा क्षेत्र उचाना के लोगों का सामना भी नहीं कर सकते।

कुलदीप वत्स ने गठबंधन को अपने निशाने पर लेते हुए कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला और सीएम मनोहर लाल ने रोजगार के मामले में हरियाणा की जनता के साथ धोखा किया है। 75 प्रतिशत लोगों को रोजगार दिलाने का वादा झूठा निकला। वत्स ने तो पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भी सरकार को घेरा।

आपको बता दें कि विधायक कुलदीप वत्स बीते रविवार को कांग्रेस नेता सुमन शर्मा के आवास पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेस की। इस पूरी कांफ्रेस के दौरान उन्होंने भाजपा जजपा गठबंधन को अपने निशाने पर लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *