Monday , 27 July 2026

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला महिला का शव, जाँच में जुटी पुलिस

करनाल, 11 अक्टूबर:  बीती रात गाँव भरतपुर में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खेत से मिला। इस खबर से गाँव में हडकम्प मच गया। मृतिका का नाम सुनीता है जिसकी शादी पानीपत के गांव राजेपुर में हुई थी। बीती शाम वह अपनी बहन के पास गाँव भरतपुर आई हुई थी। जानकारी के अनुसार शाम को फोन आने के बाद मृतका घर से बाहर चली गई और वापिस घर नहीं आई। सुबह महिला शव खेत में संदिग्ध हालात में पडा मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

आरोप है कि महिला की हत्या कर शव खेतों में फेंका गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल में भेजा है और मामले की जांच की जा रही है।

 

मृतक महिला के भाई ने बताया कि उनके पास फोन आया था और जब जाकर देखा तो उसकी बहन हाथ बंधे हुए थे और उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन पुलिस से इन्साफ की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *