Tuesday , 28 July 2026

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और बेटे के खिलाफ FIR का आदेश

दिल्ली,02 जुलाई। दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने बॉलिवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली और उनके बेटे महाअक्षय के खिलाफ रेप, धोखाधड़ी और जबरन गर्भपात कराने के आरोपों में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि ये आरोप किसने लगाए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

बता दें, कि महाअक्षय चक्रवर्ती का हाल ही में मदालसा शर्मा के साथ रिश्ता तय हुआ था। मदालसा शर्मा बॉलीवुड ऐक्ट्रेस शीला शर्मा और डायरेक्टर सुभाष शर्मा की बेटी हैं। कहा जा रहा था कि मदालसा और महाअक्षय इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 7 जुलाई को मदालसा और महाअक्षय की शादी होने वाली थी। बता दें, कि मदालसा ने मॉडलिंग के साथ-साथ ऐक्‍टिंग भी की है। उन्‍होंने साल 2009 में तेलुगु फिल्म ‘फिटिंग’ से ऐक्टिंग में डेब्यू किया था।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *