Friday , 30 October 2026
अनिल विज का बड़ा बयान: “भाजपा के 11 साल देश का स्वर्णिम युग, कांग्रेस को जनता ने किया खारिज”

अनिल विज का कांग्रेस पर तंज: मृत नेताओं को भी दिया पद, मेट्रो परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री से हुई चर्चा

चंडीगढ़, 17 जून 2025: हरियाणा के उर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि 11 साल तक चुनाव न होने के कारण पार्टी में यह कन्फ्यूजन है कि कौन जिंदा है और कौन नहीं। इतना ही नहीं, विज ने कहा कि मृत नेताओं को भी पद दे दिया गया है, जो पार्टी की अंदरूनी कमजोरियों को दर्शाता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृत महिला नेता को प्रदेश सचिव बनाना:
अनिल विज ने हरियाणा कांग्रेस द्वारा मृत महिला नेता को प्रदेश सचिव बनाए जाने की खबर पर टिप्पणी करते हुए कहा, “पार्टी का संगठन पिछले 11 साल से चुनाव नहीं हुआ, अब आननफानन में नया संगठन बना रही है, जो हवा-हवाई है। उनकी पार्टी को पता ही नहीं कि कौन जिंदा है और कौन मर चुका है।”


अंबाला मेट्रो परियोजना पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा

अनिल विज ने चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब की बढ़ती ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए मेट्रो परियोजना को लेकर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के बीच रोजाना भारी ट्रैफिक रहता है, जिससे लोगों को यात्रा में दिक्कत होती है।

इस समस्या के समाधान के लिए मेट्रो सेवा लाने की मांग की गई है। अनिल विज ने कहा कि मेट्रो के मार्गों पर विस्तार से चर्चा हुई है, जिसमें अंबाला और मोहाली एयरपोर्ट तक मेट्रो सेवा पहुंचाने पर भी विचार हो रहा है।

उन्होंने इस प्रयास को एक बीज के रूप में बताया, जिस पर खाद-पानी देकर बड़ा पेड़ तैयार किया जाता है। उसी तरह मेट्रो परियोजना का काम शुरू हो चुका है और जल्द ही इसका लाभ जनता तक पहुंचेगा।


पीएम मोदी को विदेश में मिला सर्वोच्च सम्मान, भारत का बढ़ा सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस में विदेश की तरफ से सर्वोच्च सम्मान से नवाजे जाने पर अनिल विज ने खुशी जताई। उन्होंने कहा, “पीएम मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें विदेश में सर्वोच्च सम्मान मिला है। उनकी नीतियों के चलते पूरे विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *