पलवल, 28 अगस्त(सौरभ वर्मा): पलवल में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी लंबित पड़ी हुई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर है। हैरानी की बात तो यह है कि पक्के कर्मचारी भी इस हडताल में शामिल है। जिन्हें सरकार की ओर से 60 हजार रूपए प्रतिमाह वेतन मिल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिविल अस्पताल में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज के प्रदर्शन के दौरान प्रदेश के मुखिया की अर्थी बनाकर हाय हाय की। काफी देर तक चले इस ड्रामा में महिला कर्मचारियों व पुरूष कर्मचारियों ने अर्थी पर शोक व्यक्त करते हुए विलाप भी किया। लेकिन शोक व्यक्त करने के दौरान कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी झलक रही थी। इतना ही नहीं अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सीएम को खट्टर नहीं खटारा तक कह डाला।
प्रदर्शन के दौरान बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारियों ने राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की तो साथ ही सर्व कर्मचारी संघ के जिंदाबाद के नारे लगाए।
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कर्मचारी राजबती ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की मांग है कि कर्मचारियों पे ग्रेड 4200 रूपऐ दिया जाए, कर्मचारियों को टैक्निल घोषित किया जाए, एनएचएम महिला कर्मचारियों को भी उनके बराबर ही पे ग्रेड दिया जाए। सरकार ने अभी तक कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना है।
सरकार कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाती रही है लेकिन मांगों पर आनाकानी करती है और कर्मचारियों को डराती रहती है। सरकार वायदा करती है और वायदे से मुकर जाती है। सरकार ने वायदा किया था कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। कर्मचारियों को समान काम समान वेतन दिया जाएगा लेकिन अभी तक कोई भी वायदा पूरा नहीं हुआ। सरकार ने कर्मचारियों से टकराव किया तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पडेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
