Wednesday , 28 October 2026

हॉस्पिटल मैक्स में पहले से भर्ती मरीजों को भी नहीं मिल रहा इलाज परिजन हुए परेशान

दिल्ली के मैक्स अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने का फैसला यहां पहले से भर्ती मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। अस्पताल प्रशासन ने पहले से भर्ती मरीजों का इलाज करने से मना कर दिया है। जिसके बाद मरीज दिल्ली सरकार और सीएम अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एक जिंदा बच्चे को मृत घोषित करने के बाद दिल्ली सरकार ने अस्पताल का लाइसेंस रद्द कर दिया था। अस्पताल ने इस फैसले को कठोर और अनुचित बताया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि ऐसे फैसले से मरीजों के इलाज के अवसर सीमित होंगे। अब इस फैसले के बाद कई साल अस्पताल में भर्ती मरीजों को भी इलाज नहीं मिल पा रहा है।

सरकार के फैसले के मुताबिक रद्द लाइसेंस के बाद अस्पताल किसी नए मरीज को भर्ती नहीं कर सकता। लेकिन फैसले की मार उन मरीजों और लोगों पर भी पड़ रही है जिनका इलाज यहां कई साल से चल रहा है। अब अस्पताल ने पहले से भर्ती मरीजों का इलाज करने से भी इनकार कर दिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *