हिसार: हिसार बॉक्सिंग सोसाइटी के तत्वावधान में स्वर्गीय मनजीत लोहान की पुण्यतिथि पर 3 अक्टूबर को पांचवीं फाइट नाइट शो का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 5 बजे पुराना गवर्नमेंट कॉलेज के मैदान में होगा। प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा बॉक्सिंग संघ और यूथ बॉक्सिंग एसोसिएशन हिसार के सहयोग से किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दूधिया रोशनी में होंगे रोमांचक मुकाबले
समिति के प्रधान नरेश वालिया ने बताया कि फाइट नाइट का आयोजन दूधिया रोशनी में किया जाएगा। प्रतियोगिता में पूरे भारत से इंटरनेशनल स्तर के 20 खिलाड़ी हिसार पहुंचेंगे। इन खिलाड़ियों के बीच कुल 10 फाइट करवाई जाएंगी।
प्रत्येक मुकाबले के विजेता को नगद राशि के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हरियाणवी कलाकार देंगे रंगारंग प्रस्तुति
फाइट नाइट के दौरान बॉक्सिंग मुकाबलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। हरियाणवी गायक आजाद सिंह खांडा और हरि लाठर अपनी पूरी टीम के साथ रंगारंग प्रस्तुति देंगे।
ये हस्तियां रहेंगी मौजूद
कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, हरियाणा बॉक्सिंग संघ के प्रधान मेजर सत्यपाल सिंधु, हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन राजेश ठकराल, पूर्व मेयर गौतम सरदाना और समाजसेवी एवं गौ सेवक राजेंद्र गावड़िया अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी
आयोजकों के अनुसार पांचवीं फाइट नाइट को लेकर मैदान और अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में बॉक्सिंग के रोमांचक मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों के सम्मान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन होगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
