Friday , 11 September 2026

100 करोड़ टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने पर मंत्री अनिल विज ने दी बधाई, विपक्ष पर किया तीखा वार

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बाढ़सा स्थित एम्स राष्ट्रीय कैंसर संस्थान में इंफोसिस फाउंडेशन के लोकार्पण किया। इस मौके अवसर पर उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश के 100 करोड़  लोगों ने कोरोना वैक्सिनेशन का सुरक्षा कवच पहन लिया है, जबकि देश की आबादी का मात्र दो प्रतिशत हिस्सा हरियाणा के 2.5 करोड़ नागरिकों ने कोरोना का टीका लगवा लिया है और जल्द ही देश व प्रदेश के सभी नागरिकों का टीकाकरण हो जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

विज ने कहा कि, करीब नौ महीने पहले शुरू हुए टीकाकरण अभियान को निरंतर बड़े स्तर पर सफलतापूर्वक चलाने के लिए पूरा स्वास्थ्य विभाग बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि हरियाणा कोरोना संक्रमित लोगों के उपचार और संक्रमण की रोकथाम में अग्रणी राज्य रहा है।

‘देश के वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और पैरा मैडिकल स्टॉफ ने बेहतरीन कार्य किया’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में देश के वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और पैरा मैडिकल स्टॉफ ने बेहतरीन कार्य किया है। पीएम मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में टीकाकरण अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि, कोरोना की दूसरी लहर को सफलतापूर्वक नियंत्रण किया है। सघन टीकाकरण कार्यक्रम से कोरोना की तीसरी लहर को रोकने में हम अभी तक सफल हुए हैं।

विपक्षी दलों पर बोला हमला

स्वास्थ्य मंत्री ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि कुछ विपक्षी दल के लोगों ने कोरोना वैक्सिन के बारे में तरह -तरह की भ्रांतिया फैलाई, अब वहीं लोग भी सपरिवार कोरोना का टीका लगवाने के लिए आगे आ रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *