साइबर सिटी गुरुग्राम की स्मार्ट पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए नया कदम उठाया है। शहर को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिहाज से शहर की महिलाओं का डायल 112 में रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। लाखों महिलाओं का डायल 112 में रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। महिला सुरक्षा को लेकर उठाए जा रहे इस कदम के तहत रजिस्ट्रेशन के बाद महिलाओं की सारी जानकारी पुलिस के पास रहेगी, जिससे मुसीबत के समय कॉल करने पर महिलाओं को अपनी जानकारी नहीं देनी होगी. और कॉल करते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुरुग्राम की स्मार्ट पुलिस अब गुरुग्राम शहर को सुरक्षित बनाने के लिए नई मुहीम की शुरुआत की है। इस मुहीम के तहत गुरूग्राम पुलिस महिलाओं की कुछ महत्वपूर्ण जानकारी डायल 112 में रजिस्टर्ड करेगी, जिससे मुसीबत के समय 112 पर कॉल करते ही शिकायतकर्ता को तुरंत पुलिस की सहायता मिल पाए। हरियाणा के स्मार्ट पुलिस प्रोग्राम की तरफ से अब एक और नई मुहीम की शुरुआत की गई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
