हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज पंचकूला में आयोजित एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम में गरीब परिवारों को एक ऐतिहासिक तोहफा दिया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 और मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत हजारों लाभार्थियों को आवंटन पत्र और अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र प्रदान किए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया – “अब हरियाणा में कोई गरीब परिवार बेघर नहीं रहेगा।” उन्होंने बताया कि यह डबल इंजन सरकार का संकल्प है, जिसे पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निभाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा: घर सिर्फ एक मकान नहीं, सुरक्षा, विश्वास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। आज का दिन हरियाणा के गरीबों के लिए एक नई सुबह लेकर आया है। सरकार की हर योजना पूरी पारदर्शिता के साथ जरूरतमंदों तक पहुंचाई जा रही है।
गांवों में ई-लाइब्रेरी और महिला सांस्कृतिक केंद्र की सौगात:
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि प्रदेश की हर ग्राम पंचायत में ई-लाइब्रेरी, इंडोर जिम और महिला सांस्कृतिक केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इससे युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अपने गांव में ही कर सकेंगे और महिलाएं सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले सकेंगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
