Wednesday , 12 August 2026

हरियाणा में 15 अगस्त की VIP ड्यूटी फाइनल: किस जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? CM नायब सैनी से राज्यपाल तक की जिम्मेदारी तय|

चंडीगढ़: हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के बीच सरकार ने 15 अगस्त 2026 को जिला और उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए मुख्य अतिथियों की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं। जारी कार्यक्रम के मुताबिक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मुख्यमंत्री, राज्यपाल, मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला स्तरीय समारोहों में अंबाला की जिम्मेदारी ऊर्जा मंत्री अनिल विज को दी गई है। वहीं भिवानी में सांसद सुभाष बराला, चरखी दादरी में सांसद रेखा शर्मा, फरीदाबाद में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल और फतेहाबाद में स्कूल शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।

गुरुग्राम में विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराएंगे, जबकि हांसी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समारोह की अगुवाई करेंगे। हिसार में सांसद नवीन जिंदल और झज्जर में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव को मुख्य अतिथि की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में जींद में सांसद संजय भाटिया, कैथल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार, करनाल में लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा और कुरुक्षेत्र में विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

दक्षिण हरियाणा के जिलों की बात करें तो महेंद्रगढ़ में सांसद धर्मबीर सिंह, नूंह में सांसद कार्तिकेय शर्मा, पलवल में युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम और पंचकूला में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी को मुख्य अतिथि बनाया गया है।

इसके अलावा पानीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, रेवाड़ी में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर, रोहतक में सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, सिरसा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा और सोनीपत में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह समारोह की कमान संभालेंगे।

वहीं यमुनानगर में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

उपमंडल स्तर पर भी तय हुई ड्यूटी

सरकार की ओर से केवल जिला मुख्यालयों के लिए ही व्यवस्था नहीं की गई है। प्रदेश के विभिन्न उपमंडलों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मुख्य अतिथियों और अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है।

सूची में नारायणगढ़, अंबाला कैंट, बड़ारा, तोशाम, सिवानी, बल्लभगढ़, टोहाना, पटौदी, मानेसर, सोहना, नारनौंद, बरवाला, बहादुरगढ़ समेत कई उपमंडल शामिल हैं।

इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की भी भूमिका तय की गई है। उदाहरण के तौर पर नारायणगढ़ में विधायक शैल्ली चौधरी, अंबाला कैंट में एसडीएम, बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा और हिसार में विधायक सावित्री जिंदल को जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना, नांगल चौधरी, फिरोजपुर झिरका, तावड़ू, पुन्हाना, हथीन, होडल, कालका, इसराना, समालखा, बावल, कोसली, महम, सांपला, कालांवाली, डबवाली, ऐलनाबाद, गन्नौर, खरखौदा, गोहाना, बिलासपुर, छछरौली और रादौर समेत अन्य उपमंडलों के लिए भी अलग-अलग जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं।

सरकार की इस सूची के बाद अब 15 अगस्त को प्रदेशभर में होने वाले जिला और उपमंडल स्तरीय समारोहों के मुख्य अतिथियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। निर्धारित कार्यक्रमों के तहत संबंधित गणमान्य व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *