पंजाब डेस्क: पंजाब में चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और यूपीए सरकार में कानून मंत्री रहे अश्विनी कुमार ने आज यानी कि मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अश्विनी कुमार का इस्तीफा अप्रत्याशित था क्योंकि वे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के कट्टर वफादार थे और चार दशकों से अधिक समय से पार्टी से जुड़े थे। अश्विनी कुमार तीन बार पंजाब से राज्यसभा सांसद रहे हैं। अश्विनी कुमार ने मंगलवार सुबह कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेजा। अश्विनी कुमार ने अपने इस्तीफे में कहा, ”मैं कांग्रेस पार्टी के बाहर रहकर देश की बेहतर तरीके से सेवा कर सकता हूं इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं’।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हाल के दिनों में कांग्रेस पार्टी से कई युवा नेताओं ने इस्तीफा दे दिया है। उनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, सुष्मिता देव, प्रियंका चतुर्वेदी और ललितेशपति त्रिपाठी सरीखे नेताओं के नाम शामिल हैं। अश्विनी कुमार के इस्तीफा से पुराने नेताओं का भी पार्टी से मोहभंग होता दिख रहा है। आपको बता दें कि जी-23 के जरिए कई नेताओं ने पहले ही बागी तेवर अपना लिए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
